मरीजों के लिए सौगात, अब पीएमसीएच में 10 मई से 24 घंटे अल्ट्रासाउंड

पटना. पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में इलाज कराने आ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है. क्योंकि अब मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे

पटना. पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में इलाज कराने आ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है. क्योंकि अब मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे अल्ट्रासाउंड जांच सेवा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है. प्रस्तावित व्यवस्था लागू होने के बाद इमरजेंसी और सामान्य दोनों तरह के मरीजों को किसी भी समय जांच की सुविधा मिल सकेगी. अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह नई व्यवस्था 10 मई से शुरू करने की योजना है. अभी तक पीएमसीएच में अल्ट्रासाउंड जांच सीमित समय में ही होती है, इसके कारण मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है. कई बार गंभीर मरीजों के इलाज में भी देरी हो जाती है. खासकर रात के समय इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है. पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नए भवन के दूसरे तल पर रेडियोलाजी विभाग को पूरी तरह सक्रिय किया जायेगा. यहां 24 घंटे सातों दिन अल्ट्रासाउंड के साथ-साथ एमआरआइ और एक्स-रे जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है. इसके अलावा अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन भी लग चुकी है. इसे शुरू करने के लिए भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर से आवश्यक एनओसी के लिए पत्राचार किया गया है. अनुमति मिलते ही सीटी स्कैन सेवा भी शुरू कर दी जायेगी. नयी व्यवस्था लागू होने से पीएमसीएच में मरीजों को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और समय पर जांच होने से इलाज की प्रक्रिया भी तेज होगी. इससे खासकर गरीब और गंभीर मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >