लखनऊ में सड़क पार करने के दौरान मोतिहारी की वार्ड पार्षद हुई घायल, बेटे की मौत

मोतिहारी नगर निगम मोतिहारी के वार्ड 40 हवाई अड्डा – राजाबाजार क्षेत्र की वार्ड पार्षद राज कुमारी देवी के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गयी. टेंपो से उतरने के क्रम में हादसा हुआ.

मोतिहारी. नगर निगम मोतिहारी के वार्ड 40 हवाई अड्डा – राजाबाजार क्षेत्र की वार्ड पार्षद राज कुमारी देवी के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गयी. टेंपो से उतरने के क्रम में हादसा हुआ. दुर्घटना के वक्त वार्ड पार्षद भी साथ थीं. वो घायल हो गयी हैं. बेटा अपनी मां (वार्ड पार्षद) को इलाज के लिए लखनऊ ले गया था. राजकुमारी इंफेक्शन से पीड़ित हैं. जिन्हें पूर्व की तरह पीजीआई में इलाज कराना था. अस्पताल के गेट पर ऑटो से दोनों उतरे ही थे कि पीछे से ट्रक ने कुचल दिया. हादसे में बेटे ऋतुराज और ऑटो चालक की मौत हो गयी. जबकि विजय चौधरी की पत्नी वार्ड पार्षद सहित छह लोग घायल हो गये. वार्ड पार्षद को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.इकलौते पुत्र थे ऋतुराज ऋतुराज इकलौते पुत्र थे. नौकरी की तैयारी कर रहे थे. एक बहन की शादी हो चुकी है. छोटी बहन अभी पढ़ाई कर रही है. सोमवार करीब पांच बजे मृतक का पोस्टमार्टम हुआ. उप मेयर डाॅ लालबाबू प्रसाद ने बताया कि शव के मंगलवार को पहुंचने की संभावना है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोनों मां-बेटे बांद्रा ट्रेन से लखनऊ गए थे. वार्ड पार्षद राजकुमारी की स्थिति गंभीर है. उनका इलाज पीजीआई में चल रहा है. घटना की जानकारी लखनऊ पुलिस ने फोन पर परिजनों को दी. जिसके बाद यहां से परिजन रवाना हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >