मंगलपाठ गूंजा, छप्पन भोग, दीप व फूलों से दादी का शृंगार

डी3-5राणी सती मंदिर में नवमी महोत्सव का आयोजनजयकारा से गूंजा मंदिर, भजनों पर हुए सभी मुग्ध उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुरसिकंदरपुर स्थित राणी सती मंदिर में मार्गशीर्ष वदी नवमी महोत्सव आयोजित हुआ.

डी3-5

राणी सती मंदिर में नवमी महोत्सव का आयोजन

जयकारा से गूंजा मंदिर, भजनों पर हुए सभी मुग्ध

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

सिकंदरपुर स्थित राणी सती मंदिर में मार्गशीर्ष वदी नवमी महोत्सव आयोजित हुआ. उद्घाटन ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया, किरण केजरीवाल, सुधा देवी तुलस्यान, शशि तुलस्यान, मारवाड़ी संस्कृति शाखा अध्यक्ष पूजा केजरीवाल, नीतू बंका, सुनीता तुलस्यान ने दीप जला कर किया. सुबह छह बजे मंगलारती से शुरुआत हुई. इसके बाद जात पाटा आयोजित हुआ. दोपहर में महिलाओं द्वारा संगीतमय मंगलपाठ किया गया.

भागलपुर से आए भजन गायक

भागलपुर से आये मंगलपाठ वाचक दादी भक्त राहुल सोनी ने मंगल पाठ कराया. पूरा धाम दादी जयकारा से गूंज उठा. इसके बाद छप्पन भोग, दीप व फूलों से शृंगार किया गया. संध्या आरती व भजन-कीर्तन किया गया. इसके बाद भक्तों में महाप्रसाद बंटा. मौके पर मंदिर को फूल, बैलून व रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था. कार्यक्रम में ट्रस्ट बोर्ड के मंत्री गरीब नाथ बंका, कार्यसमिति के उपाध्यक्ष प्रभात बंका, मुकेश रुंगटा, जय प्रकाश सर्राफ, महामंत्री श्रवण सर्राफ, मंत्री अमित तुलस्यान, श्याम सर्राफ, राजीव तुलस्यान, रमेश चौधरी, प्रदीप तुलस्यान, सुरेंद्र तुलस्यान, पिंटू तुलस्यान, सौरव केडिया, कैलाश वोहरा, रेवती रमण गोयनका, प्रकाश केजरीवाल, संतोष नेमानी, निरंजन तुलस्यान, निकेत नाथानी, समीर तुलस्यान, शंभु बका, अरुण तुलस्यान, संदीप तुलस्यान, केशव तुलस्यान, आदित्य बंका, अरुण पोद्दार व आलोक केजरीवाल, आलोक केजरीवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay kumar

पिछले दो दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय. कला-संस्कृति, बाजार, लाइफस्टाइल और सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. तथ्यों की शुद्धता, निष्पक्षता और खोजी पत्रकारिता इनकी लेखनी की मुख्य पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >