मंदिर से जुड़े बकायेदारों और गबन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- डीएम

सिंहेश्वर सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति की महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम और सख्त फैसले लिए गए. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह डीएम अभिषेक रंजन ने किया. जबकि

सिंहेश्वर सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति की महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम और सख्त फैसले लिए गए. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह डीएम अभिषेक रंजन ने किया. जबकि सचिव सह डीडीसी के संचालन में पूरी बैठक संपन्न हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर से जुड़े बड़े बकायेदारों या गबन करने वाले लोगों के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इनमें कुल 12 लोग सम्मिलित है. इन सभी पर नीलाम पत्र दायर किया जाएगा. जिसके बाद कुर्की जप्ती तक किया जाएगा. बैठक के पटल पर वार्षिक बजट को रखा गया. बजट को सर्वसममती से पारित किया गया. बैठक में प्रबंधक भवेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2026- 2027 का संभावित आय चार करोड़ 58 लाख 47 हजार 461 रुपया है. वहीं संभावित व्यय चार करोड़ 56 लाख 88 हजार 986 रुपया बताया गया. उन्होंने कहा वर्ष 2026- 2027 का संभावित बचत एक लाख 58 हजार 474 रुपया होगा. न्यास समिति कार्यालय परिसर में आयोजित इस बैठक में मंदिर के सुचारु संचालन, वार्षिक बजट और महाशिवरात्रि मेले में होने वाले खर्च सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. सभी मुद्दों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. इसके अलावा समिति ने एक और अहम फैसला लेते हुए शिवगंगा में मछली पालन कराने का निर्णय लिया है. जिसके लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा. यह भी बताया गया कि वैसे दुकानदार जिस काफी समय ने बकाया है उनके दुकानों को भी सील किया जाएगा. पर्यटन विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों के समीक्षा के लिए एक कमिटी का भी गठन करने का निर्णय लिया गया है. कुल मिलाकर बैठक में लिए गए फैसले मंदिर प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं. बैठक में श्री सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार खंडेलवाल, सदस्य संजीव कुमार ठाकुर, रोशन कुमार ठाकुर, योग नारायण राय, हरेंद्र मंडल कर्मी बाल किशोर यादव, राकेश श्रीवास्तव, जैकी आनंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >