नवादा में बनेगा मिनी ककोलत : 76 लाख की लागत से बदलेंगे शहर के एंट्री पॉइंट, मिलेगा नया हैंगआउट स्पॉट

नवादा शहरवासियों को अब प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात का नजारा देखने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी. नगर परिषद की ओर से शहर के सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है.

नवादा. नवादा शहरवासियों को अब प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात का नजारा देखने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी. नगर परिषद की ओर से शहर के सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है. इसके तहत केंदुआ बाईपास (शहर के प्रवेश मार्ग) और भगत सिंह चौक के पास ”ककोलत थीम पार्क” का निर्माण कराया जा रहा है. इस पूरी परियोजना पर करीब 76 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं.

आकर्षक होगा शहर का एंट्री पॉइंट

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शहर को आकर्षक और स्वच्छ बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है. केंदुआ बाईपास से नवादा में प्रवेश करते ही लोगों को ककोलत जलप्रपात जैसा कृत्रिम नजारा देखने को मिलेगा. इसे एक बेहतरीन सेल्फी पॉइंट और पारिवारिक हैंगआउट स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है.

पार्क में मिलेंगी ये खास सुविधाएं

कृत्रिम झरना और फव्वारे: ककोलत की तर्ज पर पानी के फव्वारे और झरना बनाया जा रहा है.

आधुनिक लाइटिंग: रात के वक्त पूरा इलाका रंग-बिरंगी थीम लाइटिंग से जगमगाएगा.

सिटिंग अरेंजमेंट: पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बैठने के लिए आधुनिक कुर्सियां लगाई जा रही हैं.

भगत सिंह चौक पर भी दिखेगा ककोलत का रंग

केंदुआ बाईपास की तर्ज पर ही शहर के भगत सिंह चौक के पास बन रहे पार्क को भी ककोलत थीम पर सजाया जा रहा है. यहां हरियाली और साफ-सफाई के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले स्लोगन भी लगाए जाएंगे. प्रशासन को उम्मीद है कि इस नए सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट से न सिर्फ नवादा की सकारात्मक छवि बनेगी, बल्कि बाहर से आने वाले यात्रियों पर भी इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा. इस नए पर्यटन स्थल को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pranjal Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >