दुग्ध समिति सचिव के असामयिक निधन हो जाने पर परिजनों में मचा कोहराम, लोगों ने जताया शोक

भगवानपुर के पासोपुर गांव में दुग्ध समिति सचिव संतोष कुमार महतों के असामयिक निधन से परिजनों में कोहराम, गांव में शोक की लहर। जानिए पूरी खबर।

भगवानपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत पासोपुर गांव निवासी करीब 44 वर्षीय युवक संतोष कुमार महतों का असामयिक निधन हो जाने के उपरांत परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई. परिजनों के रुदन व कन्द्रन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. शव में लिपटी हुई मृतक की मां चंद्रकला देवी व पत्नी रीता देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया. वहीं पिता चंद्रशेखर महतो भी अपने इकलौते पुत्र के मौत के बाद बेसुध दिखे. मृतक को दो पुत्री में करीब 22 वर्षीय रौशनी व 14 वर्षीय पुतुल कुमारी है, एवं दो पुत्र में करीब 18 वर्षीय रौशन कुमार व करीब 16 वर्षीय रोहन कुमार है. जिसमें बड़ी पुत्री रौशनी कुमारी विवाहित है. उक्त घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छा गई. जानकारी के अनुसार मृतक संतोष कुमार महतों बरौनी डेयरी से संबंद्ध दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लंका टोल पासोपुर के सचिव थे. परिजनों ने बताया कि बीते मंगलवार को अचानक तबियत बिगड़ जाने के कारण उन्हें बरौनी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि संतोष के सर में गंभीर चोट आई है, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है. इलाज के दौरान संतोष ने बुधवार को रात्रि में अपने जिंदगी के जंग से हार कर स्वर्ग सिधार गए. वहीं उक्त घटना के संबंध में कुछ लोगों का कहना है कि बीते कई दिनों पूर्व सड़क दुर्घटना में संतोष के सर में गहरी चोट आई थी, जो घर के लोगों के बीच बताया नहीं गया था, मंगलवार को तबियत बिगड़ने के बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान ही पता चला कि उसके सर में गंभीर चोट के कारण तबियत बिगड़ गया. जिससे उसकी मौत हो गई. विदित हो कि मृतक सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका में रहते थे. उनके निधन हो जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है. उनके निधन की खबर सुनते ही भाकपा अंचलमंत्री अशोक राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष रणधीर वर्मा, पैक्स अध्यक्ष विनोद राय, मुखिया प्रतिनिधि उपेन्द्र सहनी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार, पंसस हरिओम शर्मा, रणधीर राय, अर्जुन दास सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने उक्त घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शोक व्यक्त किया. वहीं दूसरी ओर भगवानपुर गांव निवासी विनोद चौधरी के करीब 35 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार उर्फ सोनू का भी लंबी बीमारी के कारण इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद परिजनों में मातम छा गई. मृतक घर का इकलौता चिराज था. दिवंगत के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Mrityunjay kumar

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >