मेराल के पिंडरा में विवाद शांत कराने गए युवक व महिला को पीटा, दोनों सदर अस्पताल में भर्ती पड़ोसियों के बीच हो रही नोकझोंक में बीच-बचाव करने गया था युवक, आरोपियों ने लाठी-डंडों से किया हमला गढ़वा:मेराल थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में शहाबुद्दीन अंसारी का पुत्र इसताक अंसारी एवं इस्तेखार अंसारी की पत्नी सबरीना खातून शामिल हैं. घटना के बाद परिजनों द्वारा दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. घटना के संबंध में घायल इसताक अंसारी ने आरोप लगाया है कि सबरीना खातून और उनकी पड़ोसी पूनम देवी के बीच किसी बात को लेकर आपस में नोकझोंक हो रही थी. विवाद को बढ़ता देख इसताक अंसारी दोनों को समझा-बुझाकर अलग करने और मामला शांत कराने के लिए वहां गया था. इसी बात से नाराज होकर पूनम देवी एवं उसके घर के अन्य लोगों ने मिलकर अचानक इसताक पर हमला कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. इसताक अंसारी को पिटता देख जब सबरीना खातून उसे बचाने के लिए दौड़ी, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसे भी घायल कर दिया.घटना के बाद आस-पास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. रिपोर्ट: प्रभाष मिश्रा
मेराल के पिंडरा में विवाद शांत कराने गए युवक व महिला को पीटा, दोनों सदर अस्पताल में भर्ती

मेराल के पिंडरा में विवाद शांत कराने गए युवक व महिला को पीटा, दोनों सदर अस्पताल में भर्ती
Copied link
मेराल के पिंडरा में विवाद शांत कराने गए युवक व महिला को पीटा, दोनों सदर अस्पताल में भर्ती पड़ोसियों के बीच हो रही नोकझोंक में बीच-बचाव करने गया था युवक,