मानवाधिकार एसोसिएशन ने 30 बच्चों को किया सम्मानित

मिहिजाम. विश्व मानवाधिकार दिवस सीमावर्ती बंगाल के रूपनारायणपुर में मनाया गया. मौके पर मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अतिथियों ने लोगों को मानवाधिकार, संवैधानिक

मिहिजाम. विश्व मानवाधिकार दिवस सीमावर्ती बंगाल के रूपनारायणपुर में मनाया गया. मौके पर मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अतिथियों ने लोगों को मानवाधिकार, संवैधानिक अधिकारों, पुलिस सहायता, महिला एवं बाल सुरक्षा, न्याय प्रक्रिया और कानूनी जागरुकता से जुड़े बिंदुओं की जानकारी दी. संगठन के विधिक सचिव ने विधिक सहायता और मानवाधिकार संरक्षण पर प्रकाश डाला. चित्तरंजन थाना प्रभारी शेख इस्माइल अली ने कानून द्वारा लोगों को प्रदत्त अधिकारों की जानकारी दी. संगठन द्वारा आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता 30 बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर एसोसिएशन अनुमंडल अध्यक्ष डॉ विनय कुमार, हरजीत सिंह, श्रावणी दास, पंकज गुप्ता, इंद्रनाथ सरकार, आयन दास, वैद्यनाथ सिंह, सुमन चक्रवर्ती, शिशिर कुमार, विनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, देविका वैध, सतीश पांडेय, अशोक सिन्हा, सागर कुंडू आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >