मानसिक अस्वस्थ महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित को पुलिस को सौंपा

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के महीनाथपुर गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ उसके ही घर में

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के महीनाथपुर गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ उसके ही घर में घुसकर दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोप में एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपित दिनेश यादव 45 वर्ष, पिता छूतहरु यादव, महीनाथपुर वार्ड 04, दुर्गास्थान, थाना कोढ़ा निवासी के रूप में पहचान हुई है. आरोपित महिला के घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था. लोगों को इसकी भनक लग गई. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित को मौके पर ही पकड़ लिया और उसे कोढ़ा थाना पुलिस को सौंप दिया. पीड़िता के पति के आवेदन पर कोढ़ा थाना में कांड संख्या 98/26 दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है तथा उसका बयान न्यायालय में दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. ताकि समाज में इस तरह के अपराध पर रोक लग सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >