मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, अब तक नहीं हो पायी है शिनाख्त

प्रतिनिधि, किशनगंज किशनगंज- दालकोला रेलखंड के खगड़ा तीन नंबर रेल फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गयी. वृद्ध

प्रतिनिधि, किशनगंज किशनगंज- दालकोला रेलखंड के खगड़ा तीन नंबर रेल फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गयी. वृद्ध महिला की शिनाख्त अब तक नहीं हो पायी है. घटना के बाद मालगाड़ी के लोको पायलट ने किशनगंज रेलवे स्टेशन स्टेशन मास्टर को मेमो देकर घटना की जानकारी दी. इसके बाद स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी. वहीं आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी गयी. सदर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव की शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे के लिए रखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >