लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक होकर करें मतदान

मतदान में आलस नहीं, भविष्य की सुरक्षा का संकल्प लें मतदाता वोट करें, बिहार गढ़े के तहत आशा ने चलाया जागरूकता अभियान फोटो -4, प्रखंड मुख्यालय राजपुर

मतदान में आलस नहीं, भविष्य की सुरक्षा का संकल्प लें मतदाता वोट करें, बिहार गढ़े के तहत आशा ने चलाया जागरूकता अभियान फोटो -4, प्रखंड मुख्यालय राजपुर बजार में रैली निकाल जागरूक करते स्वास्थ्यकर्मी. प्रतिनिधि, राजपुर देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का वोट करना जरूरी है. ”मेरा वोट, मेरी पहचान, सबका स्वास्थ्य, मेरी जान” स्लोगन को दुहराते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाली. रैली के माध्यम से लोगों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक होकर मतदान करने का संदेश दिया गया. स्वास्थ्यकर्मियों ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने घरों से बाहर निकलकर मतदान के लिए बूथ तक जाएं. अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, क्योंकि आलस या बेपरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है. हमारे एक वोट की कमी कहीं ऐसा न कर दे कि कोई गलत प्रत्याशी विधान सभा पहुंच जाये, जिससे बिहार और समाज का भविष्य दांव पर लग जाए. उन्होंने कहा कि जिस तरह स्वास्थ्य हमारी जान है, उसी तरह मतदान हमारी पहचान है. इसलिए संविधान प्रदत्त अधिकार का प्रयोग हर मतदाता को करना चाहिए. मौके पर सीएचसी मैनेजर संदीप कुमार, बीसीएम विकास कुमार, एकाउंटेंट बिनोद द्विवेदी, कर्मी नवीन कुमार गौतम, पीएचसी गार्ड और आशा कार्यकर्ता समेत कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >