लोगों को जल संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

: जल संरक्षण का संकल्प, नदी में पड़ी गदंगी की सफाई की हंटरगंज. प्रखंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा जल महोत्सव पखवारा का आयोजन किया

: जल संरक्षण का संकल्प, नदी में पड़ी गदंगी की सफाई की हंटरगंज. प्रखंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा जल महोत्सव पखवारा का आयोजन किया जा रहा है. यह महोत्सव आठ से विश्व जल दिवस 22 मार्च तक मनाया जा रहा है. इसके तहत सोमवार को केदली कला पंचायत जलसहिया द्वारा लीलाजन नदी में जल संरक्षण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां सभी जलसहिया द्वारा जल संरक्षण को लेकर संकल्प लिया गया. नदी में पड़ी गंदगी की साफ-सफाई की गयी. साथ ही लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. बताया गया कि प्रखंड, पंचायत व गांव स्तर पर जल संरक्षण व जल प्रदूषण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. लोगों को जल संरक्षण के फायदे, जल की बर्बादी व जल प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी जा रही है. महिलाओं को जल की बर्बादी नहीं करने की बात कही गयी. जिस गांव में जल की कमी है, वहां के लोग पानी पानी के लिए तरस रहे हैं. पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, इसलिए जल संरक्षण करना हम लोगों की जिम्मेवारी है. मौके पर मास्टर जल सहिया नीतू कुमारी, जलसहिया नीतू देवी, उषा देवी, किरण देवी, सारा देवी, शारदा देवी, सरिता देवी, ललिता देवी, अमीषा भारती के अलावा कई महिलाएं शामिल थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >