लंगट सिंह के व्यक्तित्व पर शुरू होगी विशेष व्याख्यान शृंखला

दीपक - 11मुजफ्फरपुर. लंगट सिंह कॉलेज के संस्थापक लंगट सिंह की जन्म जयंती कॉलेज परिसर में समारोहपूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में अवस्थित उनकी प्रतिमा पर प्राचार्या

दीपक – 11

मुजफ्फरपुर.

लंगट सिंह कॉलेज के संस्थापक लंगट सिंह की जन्म जयंती कॉलेज परिसर में समारोहपूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में अवस्थित उनकी प्रतिमा पर प्राचार्या प्रो कनुप्रिया और अन्य लोगों द्वारा माल्यार्पण कर की गयी. प्रो कनुप्रिया ने लंगट सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह समय से आगे की सोचने वाले स्वप्नद्रष्टा थे. उन्होंने कहा कि कॉलेज की स्थापना कर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया, जिसके लिए पीढ़ी दर पीढ़ी उनकी कृतज्ञ रहेगी. प्राचार्या ने जोर देकर कहा कि उच्चस्तरीय शैक्षणिक मानदंडों पर खरा उतरना और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी. संस्थापक के विजन और विरासत को व्यापक रूप से समझाने के लिए, प्राचार्या उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर एक विशेष व्याख्यान शृंखला शुरू करने की घोषणा की. डॉ विजयेश, प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो विजय, प्रो पुष्पा, डॉ रितुराज सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >