लगातार चुनाव होते रहे तो देश पर पड़ता है आर्थिक बोझ : भाजपा जिलाध्यक्ष

- एक राष्ट्र एक चुनाव के तहत जामताड़ा कॉलेज में भाजयुमो ने चलाया हस्ताक्षर अभियान प्रतिनिधि, जामताड़ा. एक राष्ट्र एक चुनाव के तहत जामताड़ा कॉलेज में शनिवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष

– एक राष्ट्र एक चुनाव के तहत जामताड़ा कॉलेज में भाजयुमो ने चलाया हस्ताक्षर अभियान प्रतिनिधि, जामताड़ा. एक राष्ट्र एक चुनाव के तहत जामताड़ा कॉलेज में शनिवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया. मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण उपस्थित रहे. जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि बहुत ही खुशी की बात है कि जामताड़ा महाविद्यालय जामताड़ा के जो छात्र-छात्राएं हैं, इन्होंने साबित किया है कि वे देश के प्रति कितने जागरूक हैं. राष्ट्रहित में इन्होंने एक राष्ट्र एक चुनाव की जो मुहिम चलाई है, वह सराहनीय हैं. क्योंकि यह जानते हैं कि 5 वर्ष लगातार चुनाव होते रहे तो देश के ऊपर कितना आर्थिक बोझ पड़ता है, विकास को बाधा पहुंचता है. भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि देश में सालों भर कोई ना कोई चुनाव चलते रहता है, जिससे देश का आर्थिक व्यवस्था पूरा गड़बड़ा जाता है. इसलिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि क्यों ना इस देश में नगरपालिका से लेकर विधानसभा और लोकसभा का चुनाव एकसाथ कराया जाए. जिला मंत्री सुजाता सिंह ने कहा कि बार-बार चुनाव होने के कारण यातायात के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का अध्ययन भी बंद हो जाता है, जिससे पूरी जनता परेशान रहती है. इसी कारण आज के समय में यह जरूरी है कि एक राष्ट्र एक चुनाव हो. छात्र नेता आकाश साव ने कहा कि चुनाव होने पर पुलिस बल कॉलेज और स्कूलों में रहने लगते हैं, जिससे विद्यालय बंद होने के कारण छात्र-छात्राओं का अध्ययन बंद हो जाता है. इस कारण अब एक राष्ट्र एक चुनाव होना ही चाहिए. मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, कार्यक्रम प्रभारी शुभम साव, प्रवीण आनंद मिश्रा, अनिकेत शर्मा, नवीन डोकानियां, अमन कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >