जिले में खुफिया ब्यूरो (आइबी) के कार्यालय और आवासीय परिसर निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गयी है. गोविंदपुर अंचल कार्यालय की ओर से आइबी भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन का विवरण ट्रेस नक्शा के साथ जिला प्रशासन को भेज दिया गया है. इस संबंध में गोविंदपुर सीओ ने जमीन चिह्नित कर जमीन का पूर्ण विवरण जिले को भेज दिया है. जानकारी के अनुसार आइबी भवन निर्माण के लिए गोविंदपुर अंचल के भेलाटांड़ मौजा के मौजा संख्या 89, खाता संख्या 271, प्लॉट 1120 का 50 डिसमिल रकबा की जमीन चिह्नित की गयी है. यह जमीन सरकारी श्रेणी की बतायी गयी है, जिसे भवन निर्माण के लिए उपयुक्त माना गया है.
ट्रेस नक्शा के साथ भेजी गयी रिपोर्ट : गोविंदपुर अंचल कार्यालय ने इस जमीन का ट्रेस नक्शा तैयार कर पत्र के साथ संलग्न करते हुए जिला प्रशासन को भेजा है. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि चिह्नित जमीन का नक्शा और आवश्यक विवरण उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आये और विभागीय स्तर पर भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई आगे बढ़ सके.Dhanbad News: धनबाद में आइबी कार्यालय के लिए भूमि अधिग्रहण को मंजूरी

Dhanbad News: धनबाद में आइबी कार्यालय के लिए भूमि अधिग्रहण को मंजूरी
Copied link
जिले में खुफिया ब्यूरो (आइबी) के कार्यालय और आवासीय परिसर निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गयी है. इसे लेकर गोविंदपुर के भेलाटांड़ मौजा की 50 डिसमिल सरकारी जमीन चिह्नित की गयी है.