पोकलेन की चपेट में आने से पुल निर्माण में लगे मजदूर की मौत

बाराचट्टी के बेलहरिया गांव में पुल निर्माण कार्य के दौरान पोकलेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। प्रशासन ने परिजनों को सहायता राशि देने का आश्वासन दिया है।

फोटो- बाराचट्टी, प्रतिनिधि बाराचट्टी प्रखंड की शर्मा पंचायत के बेलहरिया गांव के समीप से गुजरी गुल सकरी नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूर की घटना में मौत हो गयी. मृतक मजदूर की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भरकुंआ गांव के सुरेंद्र मांझी के पुत्र गुड्डू मांझी के रूप में की गयी. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलहरिया गांव के समीप से गुजरी गुल सकरी नदी पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है. निर्माण कार्य में सुरेंद्र काम कर रहा था. इस दौरान सुरेंद्र मिट्टी के मलबे में दब गया. इसके साथ दो अन्य मजदूर भी दब गये थे, लेकिन वे निकल गये. पोकलेन मशीन से निकालने के दौरान उसके सिर में चोट लगी और मौके पर मौत हो गयी. गुड्डू की मौत के बाद काम बंद हो गया और मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गयी. बाद में पुलिस प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर माहौल सामान्य कराया. इस संबंध में वीडियो अभिषेक कुमार आशीष ने बताया कि मृतक के परिजनों को 20 हजार की सहायता राशि दी गयी है. वहीं, आपदा योजना का भी लाभ दिया जायेगा. बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >