लापता मुन्नी कुमारी की खोज में लगे हैं 100 चौकीदार

गिद्धौर. गांगपुर गांव निवासी निर्मल राणा की 14 वर्षीया पुत्री मुन्नी कुमारी 24 दिनों से लापता है. उसकी खोजबीन के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दी है. पुलिस अधीक्षक

गिद्धौर. गांगपुर गांव निवासी निर्मल राणा की 14 वर्षीया पुत्री मुन्नी कुमारी 24 दिनों से लापता है. उसकी खोजबीन के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दी है. पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित एसआइटी टीम मंगलवार को गांव पहुंची. टीम का नेतृत्व एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल ने किया. इस दौरान सर्च अभियान चलाया. एसडीपीओ ने बताया कि चतरा जिले के लगभग 100 चौकीदारों को सर्च अभियान में लगाया गया है. जंगलों के साथ-साथ गांवों में भी खोजबीन की जा रही है. ड्रोन कैमरे के माध्यम से पूरे एरिया की तलाशी ली गयी है. गांव के आसपास तालाब व कुआं में गोताखोर के माध्यम से तलाशी करायी गयी है. दूसरे थाना क्षेत्र के कटकमसांडी व कोर्रा समीप दिव्यांग आश्रम में सूचना दी गयी. बच्ची की खोजबीन के लिए पंपलेट गांव-गांव जाकर ग्रामीणों के बीच बांटा जा रहा है. साथ ही सीआइडी के माध्यम से खोजी कुत्ता को लेकर खोजबीन की. उन्होंने कहा कि लापता बच्ची की सूचना देने पर 20 हजार का इनाम देने की घोषणा की गयी है. मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी वसीम रजा, पुलिस निरीक्षक सनोज चौधरी, थाना प्रभारी शिवा यादव समेत कई पदाधिकारी व जवान शामिल थे. मालूम हो कि मुन्नी कुमारी 28 दिसंबर से लापता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >