कट्टा व कारतूस के साथ युवक धराया

खगड़िया. अलौली थाना क्षेत्र के सनोखर गांव निवासी कमल किशोर कमल के पुत्र प्रिंस राज उर्फ अभिषेक कुमार को कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता

खगड़िया. अलौली थाना क्षेत्र के सनोखर गांव निवासी कमल किशोर कमल के पुत्र प्रिंस राज उर्फ अभिषेक कुमार को कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि बीते बुधवार की शाम गश्ती के दौरान सलौना बड़ी ठाकुरबाड़ी के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. तभी सलौना पोखर की ओर से उक्त संदिग्ध व्यक्ति मंदिर की ओर आ रहा था. जो अपना चेहरा छिपाने तथा पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था. संदेह होने पर उसे रोका गया. तो पुलिस के टोकते ही वह भागने लगा. जवानों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. उसकी तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा एवं चार कारतूस बरामद किया गया. युवक को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बेगूसराय जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >