क्रॉसवर्ड चैंपियनशिप : डीपीएस पटना ने पहला और आंबेडकर आवासीय विद्यालय बेगूसराय को मिला तीसरा स्थान

हैदराबाद की टीम दूसरे स्थान पर संवाददाता, पटना डीपीएस पटना के नान्य देव सिंह और हेमंग चंद्रा ने रविवार को राष्ट्रीय अंतर विद्यालयी क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट के

हैदराबाद की टीम दूसरे स्थान पर संवाददाता, पटना डीपीएस पटना के नान्य देव सिंह और हेमंग चंद्रा ने रविवार को राष्ट्रीय अंतर विद्यालयी क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट के तीसरे और अंतिम ऑनलाइन दौर में राष्ट्रीय रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया. भारतीय विद्या भवन पब्लिक स्कूल, विद्याश्रम, हैदराबाद की अंजलि नंदूरी और आराध्या रंजीत दूसरे स्थान पर रहीं. जबकि भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय, भर्रा, बेगूसराय के बिट्टू कुमार और साहिल कुमार की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. एक्स्ट्रा-सी द्वारा आयोजित इस वार्षिक अंतर-विद्यालयी टीम प्रतियोगिता के ऑनलाइन राउंड प्रतियोगिता का 14वें संस्करण का समापन हो गया है. प्रतिभागियों को अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व व्यक्तिगत रूप से या दो-सदस्यीय टीम के रूप में करने का विकल्प दिया गया था. राज्य स्तरीय टॉपर्स में बिहार से माउंट असिसी स्कूल, भागलपुर के युवराज आनंद और सक्षम सिंह तेलंगाना से भवान्स विद्यााश्रम, हैदराबाद की तन्वी उद्दराजु और आन्या श्रीवास्तव, आंध्र प्रदेश से जूनियर कॉलेज, कृष्णा के चेतन और मयुख नारायण, तमिलनाडु से डीपीएस कोयंबटूर की एकल प्रतिभागी अमृता उन्नीकृष्णन, महाराष्ट्र से एसइएस गुरुकुल, पुणे के नीर शाह और नील हांडे, पंजाब से बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लुधियाना की अनहद कौर और दिव्या धीमान, मध्य प्रदेश से डीपीएस भोपाल के दीव पांडे और अदिति मट्टा, दिल्ली से द मदर्स इंटरनेशनल स्कूल की आशना खन्ना और नोरा टुडा, कर्नाटक से नेशनल पब्लिक स्कूल, कोरमंगला, बेंगलुरु की उर्वी देव और समारा अरोरा, पश्चिम बंगाल से विजन इंटरनेशनल स्कूल, हुगली के जितिका अग्रवाल और स्वर्णव घोष तथा उत्तराखंड से डीएवी पब्लिक स्कूल, देहरादून की देविशी त्यागी और आरव चमोला शामिल हैं. प्रमुख शहर स्तरीय टॉपर्स में बिहार के भागलपुर से एसकेपी विद्या विहार की एकल प्रतिभागी काश्वी राजपूत, पटना से डॉन बॉस्को एकेडमी के एकल प्रतिभागी धैर्य पांडे, आंध्र प्रदेश के कृष्णा से नालंदा विद्या निकेतन के कंदिमल्ला तेजस्वी और नैना दोशी तथा दरभंगा से होली क्रॉस स्कूल की एकल प्रतिभागी वैष्णवी नायक शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Mithilesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >