करमा में नहीं खुला धान अधिप्राप्ति केंद्र, किसान नाराज

मयूरहंड. करमा पैक्स में अब तक धान अधिप्राप्ति केंद्र नहीं खुला है. इससे किसानों में सरकार व जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी है. केंद्र नहीं खुलने के कारण यहां के

मयूरहंड. करमा पैक्स में अब तक धान अधिप्राप्ति केंद्र नहीं खुला है. इससे किसानों में सरकार व जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी है. केंद्र नहीं खुलने के कारण यहां के किसान बिचौलियों के हाथों धान बेचने को मजबूर हैं. किसानों ने जिले के संबंधित विभाग के साथ उपायुक्त से करमा पैक्स में जल्द धान अधिप्राप्ति केंद्र खोलने की मांग की है. किसान विकास यादव ने कहा कि करमा में धान अधिप्राप्ति केंद्र नहीं खुलने से धान सरकारी दर पर नहीं बेच पा रहे हैं. रामसेवक यादव ने कहा कि स्थानीय स्तर पर धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलता, तो बिचौलियों के पास धान नहीं बेचते. श्री यादव ने कहा कि बिचौलियों के पास किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है. इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि जिले के वरीय पदाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर धान अधिप्राप्ति केंद्र खोलने की मांग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

DINBANDHU THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >