जामताड़ा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा में कक्षा-1 में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन सह स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शुभारंभ प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने किया. उन्होंने नन्हें विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्राचार्य ने विद्यालय जीवन के महत्व, अनुशासन, नियमितता और सीखने की जिज्ञासा पर बल देते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया. प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद साह ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को विद्यालय की गतिविधियों, नियमों, पाठ्यक्रम और सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. अंजली शर्मा ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से विद्यालय की उपलब्धियों को समझाया. कार्यक्रम में अभिभावकों से सुझाव भी लिए गये. कार्यक्रम का संचालन वीणा यादव ने किया, जबकि सुभाष चंद्र यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
कक्षा-एक में नव नामांकित बच्चों का किया स्वागत
जामताड़ा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा में कक्षा-1 में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन सह स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शुभारंभ प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने किया. उन्होंने
