किशोरी के अपहरण मामले में नामजद अभियुक्त यूपी से गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा. एसआई रोहित रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने पिपरिया थाने के नामजद अभियुक्त उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला अंतर्गत अलौली थाना क्षेत्र के कोरारी निवासी राजेश कश्यप के पुत्र

सूर्यगढ़ा. एसआई रोहित रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने पिपरिया थाने के नामजद अभियुक्त उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला अंतर्गत अलौली थाना क्षेत्र के कोरारी निवासी राजेश कश्यप के पुत्र वरुण कश्यप को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी रविवार की देर रात करीब 11:30 बजे उत्तर प्रदेश में छापेमारी के दौरान की गयी. गिरफ्तार अभियुक्त पर एक 16 वर्षीय किशोरी को शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप है. सोमवार को अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया के तहत लखीसराय के माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया. छापेमारी दल में एसआई रोहित रंजन, सिपाही राजेश कुमार व महिला सिपाही राधा कुमारी शामिल थीं. पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है. पिपरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी आठ अप्रैल 2026 से लापता थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी का लखीसराय कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >