विद्यासागर. केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रांची की ओर से करमाटांड़ प्रखंड के तेतुलबंधा पंचायत भवन में दो दिवसीय आइपीएम उन्मुखी प्रशिक्षण हुआ. प्रशिक्षण में सीआइपीएमसी रांची कार्यालय प्रमुख सह सहायक निदेशक अशोक कुमार ने एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन के महत्व के बारे में बताया. इस विधि को अपनाने काे कहा. प्रशिक्षण के दौरान किसानों को व्यावहारिक व यांत्रिक विधि जैसे पीला एवं नीला चिपचिपा प्रपंच, फेरो मैन ट्रैप, फल मक्खी जाल, लाइट ट्रैप के उपयोग, और ट्राईकोडर्मा से बीज उपचार का प्रदर्शन, मित्र एवं शत्रु कीटों की पहचान के बारे में जानकारी दी. साथ ही कीटनाशकों के लेवल, कलर कोड एवं कीटनाशी के सुरक्षित उपयोग, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में किसानों को बताया. किसानों को सटीक किट बीमारी की पहचान एवं उसके प्रबंधन के लिए एनपीएसएस मोबाइल ऐप की भी जानकारी दी गई. मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विजय कुमार सहित अन्य थे.
किसानों को आइपीएम तकनीक की दी गयी जानकारी

किसानों को आइपीएम तकनीक की दी गयी जानकारी
Copied link
विद्यासागर. केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रांची की ओर से करमाटांड़ प्रखंड के तेतुलबंधा पंचायत भवन में दो दिवसीय आइपीएम उन्मुखी प्रशिक्षण हुआ. प्रशिक्षण में सीआइपीएमसी रांची कार्यालय प्रमुख सह