खरीफ़ कर्मशाला में किसानों को आधुनिक खेती अपनाने की दी सलाह

उपज और आय बढ़ाने के लिए उन्नत तकनीक व योजनाओं की दी जानकारी 27 मई फोटो कैप्शन – खरीफ़ कर्मशाला में उपस्थित किसान एवं जानकारी देते अधिकारी प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा

उपज और आय बढ़ाने के लिए उन्नत तकनीक व योजनाओं की दी जानकारी 27 मई फोटो कैप्शन – खरीफ़ कर्मशाला में उपस्थित किसान एवं जानकारी देते अधिकारी प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा प्रखंड स्तरीय खरीफ़ कर्मशाला का आयोजन मंगलवार को प्रखंड तकनीकी सूचना केंद्र में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना उप निदेशक आत्मा, पाकुड़ चंद्र मौली बोस, प्रखंड कृषि पदाधिकारी केसी दास, एग्रीकल्चर एक्सपर्ट विवेक कुमार, सीमांत कुमार चौरसिया एवं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परियोजना उप निदेशक आत्मा चंद्र मौली बोस ने किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग और नई कृषि तकनीकों के प्रयोग से किसान अपनी उपज और आय दोनों में वृद्धि कर सकते हैं. प्रखंड कृषि पदाधिकारी केसी दास ने खरीफ़ फसलों की उन्नत खेती, जल संरक्षण, सरकार की विभिन्न योजनाओं, किसानों को मिलने वाले अनुदान एवं तकनीकी सहायता की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने किसानों को समय पर बुआई, मृदा जांच और फसल बीमा कराने के लिए प्रेरित किया. एग्रीकल्चर एक्सपर्ट विवेक कुमार और सीमांत कुमार चौरसिया ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, फल एवं फसल उत्पादन तथा किसान पाठशाला चितलो में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी. साथ ही कीट प्रबंधन एवं जैविक खेती के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. किसानों को केसीसी ऋण योजना का लाभ लेने तथा कृषि के साथ पशुपालन और बागवानी अपनाने की सलाह दी, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >