खगड़िया ने मुजफ्फरपुर को हराया

खगड़िया. जिला क्रिकेट संघ के सचिव सह टीम मैनेजर देवराज कुमार और टीम कोच करमवीर कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. खगड़िया

खगड़िया. जिला क्रिकेट संघ के सचिव सह टीम मैनेजर देवराज कुमार और टीम कोच करमवीर कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. खगड़िया ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाये, जिसमें उत्कर्ष आनंद ने 34 रन, अमन कुमार 14 रन और विनायक ने 32 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. मुजफ्फरपुर के गेंदबाज अतीफ ताकिर और आर्यन विमल ने 2-2 विकेट लिया. मुजफ्फरपुर ने 30 ओवर में छह विकेट खोकर 125 रन बनाया. कृष्ण मुरारी ने 32 रन और राजवीर कुमार ने 31 रन बनाया. खगड़िया के गेंदबाज संदीप कुमार 2 विकेट और अमन कुमार ने तीन विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इस शानदार प्रदर्शन के लिए अमन कुमार को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया. इस प्रतियोगिता के अंपायर अभय कुमार और वेद प्रकाश थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >