खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं नीलगाय

: प्रखंंड के किसान परेशान, रतजगा करने को विवश प्रतापपुर. प्रखंड में इन दिनों नीलगायों के आतंक से किसान परेशान हैं. खेतों में घुस कर नीलगाय वहां लगी फसलों को

: प्रखंंड के किसान परेशान, रतजगा करने को विवश प्रतापपुर. प्रखंड में इन दिनों नीलगायों के आतंक से किसान परेशान हैं. खेतों में घुस कर नीलगाय वहां लगी फसलों को खा रहे हैं और बर्बाद कर रहे हैं. प्रखंड के चंद्रीगोविंदपुर, धरमपुर, डुमरवार, टंडवा, जोगियारा, सिजुआ, गजवा, मोनिया, घोरीघाट, भरही, धोडदौड़ समेत विभिन्न गांवों में गेहूं, राहर, सरसो, आलू, मिर्चा समेत अन्य फसलों को बर्बाद कर रहे हैं. फसलों की रक्षा करने के लिए किसान रतजगा कर रहे हैं. हो हल्ला व बम पटाखे फोड़ कर नीलगायों को भगा रहे हैं. अर्जुन यादव, अशोक पासवान, प्रभु विश्वकर्मा ने कहा कि शाम होते ही नीलगायों का झुंड जंगलों से निकल कर गांवों में प्रवेश कर जाता है और खेतों में लगी गेहूं, मसूर, अरहर, कुर्थी समेत साग-सब्जी को खा जा रहा है. किसान किसी तरह नीलगायों को जंगल की ओर खदेड़ते हैं. खदेड़ने के क्रम में कई बार किसान गिर कर चोटिल भी हो जा रहे हैं. नीलगायों के आतंक से किसान परेशान हैं. नीलगायों ने अब तक कई एकड़ में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया है. प्रभावित किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजे की मांग की है. मांग करने वालों में अर्जुन यादव, सहेंद्र दास, विजय यादव, अशोक पासवान, सत्येंद्र यादव, मरका के मोहन यादव, सत्येंद्र यादव, उपेंद्र दास सहित कई किसान शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >