खगेन मुर्मू ने की ममता से इस्तीफे की मांग

भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया है.

कोलकाता. भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया है. राष्ट्रपति ने शनिवार को सिलीगुड़ी के पास आयोजित अपने कार्यक्रम के स्थान में बदलाव किये जाने और उसमें मुख्यमंत्री या किसी वरिष्ठ मंत्री की अनुपस्थिति पर नाराजगी जतायी थी. आदिवासी समुदाय से आने वाले मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने कहा : आदिवासियों की गरिमा का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि केवल माफी मांगना पर्याप्त नहीं होगा और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल के बादशाह की तरह व्यवहार कर रही हैं. वहीं, राष्ट्रपति के खिलाफ ममता बनर्जी की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए सिलीगुड़ी से भाजपा विधायक शंकर घोष ने कहा कि इससे एक बार फिर साबित हो गया है कि राज्य की मुख्यमंत्री किसी भी संवैधानिक मानदंड को नहीं मानतीं. इस बीच, राज्य की मंत्री शशि पांजा ने खगेन मुर्मू की आलोचना करते हुए सवाल किया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान अनुसूचित जनजाति समुदाय की महिलाओं के नाम हटाये जाने पर वह सवाल क्यों नहीं उठा रहे हैं. तृणमूल नेता ने कहा : इन महिलाओं को भी वंचित किया गया है, लेकिन भाजपा उनके बारे में बात नहीं करती.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >