केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मां भद्रकाली की पूजा की

इटखोरी. कोडरमा सांसद सह केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को मां भद्रकाली मंदिर में पूजा की. उन्होंने माता से सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने पंचमुखी

इटखोरी. कोडरमा सांसद सह केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को मां भद्रकाली मंदिर में पूजा की. उन्होंने माता से सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने पंचमुखी हनुमान, शनिदेव का भी दर्शन किया. उसके बाद सहस्त्र शिवलिंग का जलाभिषेक किया. इस मौके पर उन्होंने राज्य सरकार की आलोचना की, कहा सरकार जनहित के मुद्दों से भटक गयी है. एसआइआर के संबंध में उन्होंने कहा कि विपक्ष अनावश्यक इसका विरोध कर रहा है, यह भारत के मूल मतदाताओं की पहचान कर रहा है. मंदिर आगमन पर बीडीओ सोमनाथ बंकिरा व सीओ सविता सिंह ने उनकी अगुवाई की. मौके पर सिमरिया के विधायक उज्ज्वल दास, चतरा के जनार्दन पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता, पूर्व विधायक किशुन दास समेत भाजपा कार्यकर्ता थे. वहीं, सांसद कालीचरण सिंह ने वन विभाग के अतिथि गृह पहुंच कर केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की. उन्हें गुलदस्ता भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी. साथ ही क्षेत्र के विकास पर चर्चा की. मंत्री ने भी उन्हें नये साल की बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >