कदमा में स्व. सुधीर महतो का 68वां जयंती समारोह आज

जमशेदपुर : कदमा स्थित निर्मल महतो स्टेडियम में मंगलवार को झामुमो नेता स्व. सुधीर महतो का 68वां जयंती समारोह मनाया जायेगा. झामुमो के पूर्वी सिंहभूम के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय

जमशेदपुर :

कदमा स्थित निर्मल महतो स्टेडियम में मंगलवार को झामुमो नेता स्व. सुधीर महतो का 68वां जयंती समारोह मनाया जायेगा. झामुमो के पूर्वी सिंहभूम के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला सदस्य व जमशेदपुर नगर के सभी पदाधिकारी व सदस्य स्व. सुधीर महतो को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे. वहीं प्रखंड व नगर कमेटी द्वारा भी उनकी जयंती समारोह का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी झामुमो जिला समिति के कार्यालय सचिव प्रीतम हेंब्रम ने दी. उन्होंने बताया कि स्व. सुधीर महतो को श्रद्धांजलि देने के लिए जिले के सभी विधानसभा के विधायक भी पहुंचेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >