Jamshedpur News : कपाली : देर रात घर की दीवार पर फोड़ा बम, दहशत

Jamshedpur News : कपाली ओपी अंतर्गत गौसनगर निवासी कलामुद्दीन अंसारी (टेलर मास्टर) के घर की दीवार पर शनिवार की देर रात अज्ञात युवक ने बम विस्फोट कर दिया.

Jamshedpur News :

कपाली ओपी अंतर्गत गौसनगर निवासी कलामुद्दीन अंसारी (टेलर मास्टर) के घर की दीवार पर शनिवार की देर रात अज्ञात युवक ने बम विस्फोट कर दिया. घटना देर रात करीब दो बजे की है. वारदात को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया. जिस वक्त घटना घटी कलामुद्दीन अंसारी व उनका परिवार सो रहा था. जोरदार आवाज होने पर घरवालों की नींद खुली. बम फटने से दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना के बाद से कलामुद्दीन अंसारी के घरवाले काफी भयभीत हैं. रविवार को घरवालों ने घटना की जानकारी कपाली ओपी पुलिस को दी. सूचना मिलने पर ओपी प्रभारी दीररंजन कुमार दलबल के साथ पहुंचे और घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने बम के कुछ अंश को जब्त किया है. पुलिस के अनुसार दीपावली में फोड़े जाने वाले बड़े बम को फोड़ा गया है. मामले की जांच की जा रही है.

कलामुद्दीन अंसारी के भगीना जशीम अशरफी के अनुसार घर में सभी सोये थे. देर रात करीब दो बजे अचानक जोरदार आवाज आयी. जिसके बाद हमलोग घर के पीछे गये, तो कचरा में धुआं निकल रहा था. कमरे में नानी सो रही थी. उनके कमरे की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गयी. जानकारी मिलने पर कपाली के मेयर भी जशीम के घर पहुंचे. उन्होंने भी पुलिस से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >