कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस व नववर्ष

खुशियों से गूंजा टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल परिसर संवाददाता, मुजफ्फरपुर मेडिकल परिसर स्थित टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में सोशल वर्कर फोर वुमेन इंपावरमेंट संस्था ने कैंसर पीड़ित बच्चों के

खुशियों से गूंजा टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल परिसर संवाददाता, मुजफ्फरपुर मेडिकल परिसर स्थित टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में सोशल वर्कर फोर वुमेन इंपावरमेंट संस्था ने कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ क्रिसमस डे व नये साल का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया. अस्पताल परिसर खुशियों, मुस्कान व बच्चों की खिलखिलाहट से भर उठा.कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए डांस, मस्ती और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं में विजेताओं को संस्था की ओर से गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया. खास आकर्षण का केंद्र वह पल रहा, जब एक बच्चे को सांता क्लॉज की वेशभूषा पहनाकर उसके हाथों सभी बच्चों के बीच टॉफी बंटवायी गयी. इससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे. पटना से आए राकेश जी ने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को और भी आनंदमय बना दिया. वहीं डांसर सूरज ने बच्चों के साथ जमकर डांस कर उन्हें उत्साहित किया.कार्यक्रम में अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >