कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा जवान

दुमका नगर. शहर के विवेकानंद चौक के पास गुरुवार की देर शाम कार की चपेट में आने से बाइक जवान बाल-बाल बच गया. हादसे में जवान को हल्की चोट आयी

दुमका नगर. शहर के विवेकानंद चौक के पास गुरुवार की देर शाम कार की चपेट में आने से बाइक जवान बाल-बाल बच गया. हादसे में जवान को हल्की चोट आयी है. हादसे में बाइक कार में फंस गया. चालक भागने के क्रम में करीब एक किलोमीटर घसीटते हुए बाइक को ले गया. बंदरजोड़ी के पास खाली जगह देखकर चालक कार छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाने की पुलिस कार बाइक को जब्त कर थाने ले गयी. घायल जवान दुबई मुर्मू पुलिस लाइन का रहनेवाला है. जवान ने बताया कि वह बाइक लेकर बाजार गया था, जहां से लौटने के क्रम में विवेकानंद चौक के पास कार ने बाइक को चपेट में ले लिया. जोरदार टक्कर से वह सड़क पर गिर गया. बाइक कार में फंस गयी. चालक भागने के क्रम में बाइक को घसीटते हुए लेकर चली गयी. फोटो हादसे के बाद कार में फंसी बाइक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >