कांग्रेस की नजर अब जनता की संपत्ति पर: समरीलाल

कांके. कांके विधायक समरीलाल ने कहा कि कांग्रेस की घोषणा पत्र में तुष्टीकरण को बढ़ावा दिया गया है. वह बुधवार को रिंग रोड स्थित कैला महतो चौक के पास चुनावी

कांके. कांके विधायक समरीलाल ने कहा कि कांग्रेस की घोषणा पत्र में तुष्टीकरण को बढ़ावा दिया गया है. वह बुधवार को रिंग रोड स्थित कैला महतो चौक के पास चुनावी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की घोषणा पत्र से देश की जनता को आगाह किया है. कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नजर आम जनता की कमाई पर है. कांग्रेस की नीति है कि वह लोगों की संपत्ति व मकान की जांच करा उसे कब्जे में लेगी और बांटने का काम करेगी. परिवारवाद की सरकार ने देश को सिर्फ लूटने का काम किया है. मौके पर भाजपा कार्यसमिति सदस्य अनिल महतो टाइगर, गिरजा शंकर पांडेय, महामंत्री नरेंद्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि प्रभात भूषण समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >