कालूपहाड़ी गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू

बिंदापाथर. कालूपहाड़ी गांव स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर से गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसके साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया. श्रद्धा और भक्ति से

बिंदापाथर. कालूपहाड़ी गांव स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर से गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसके साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया. श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा में 251 कन्याओं और महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर भाग लिया. गाजे-बाजे, जयकारों के बीच यह शोभायात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए तिलाकी स्थित ठाकुर पोखर पहुंची. यहां पुरोहित भगीरथ पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत कलश पूजन कराया. इसके पश्चात श्रद्धालु महिलाओं ने पोखर से पवित्र जल भरकर कलश में स्थापित किया. सामूहिक आरती के साथ कथा का शुभारंभ किया गया. कथा 12 से 18 मार्च तक प्रतिदिन संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक होगी, जबकि 19 मार्च को हवन-यज्ञ और महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >