जनगणना उपनिदेशक ने जनगणना कार्य का लिया जायजा

महेशपुर, जनगणना निदेशालय, रांची के जनगणना उपनिदेशक गजेंद्र गुप्ता शुक्रवार महेशपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचे. सभागार में उनकी उपस्थिति में बैठक कर मकान जनगणना कार्य की समीक्षा की गयी. बैठक

महेशपुर, जनगणना निदेशालय, रांची के जनगणना उपनिदेशक गजेंद्र गुप्ता शुक्रवार महेशपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचे. सभागार में उनकी उपस्थिति में बैठक कर मकान जनगणना कार्य की समीक्षा की गयी. बैठक में प्रखंड के कुल 59 जनगणना पर्यवक्षकों के कार्यों की समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. समीक्षा के क्रम में वैसे प्रगणक जिन्होंने अभी तक जनगणना कार्य का काम एप के माध्यम से नहीं किया है. वे एप पर जल्द कार्य प्रारंभ करें. बताया गया कि यह कार्य 16 मई से 14 जून तक किया जाना है. अत: इसके पहले इस कार्य को हर हाल में पूरा करें. शिवरामपुर-रतनपुर गांव पहुंचकर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया. मौके पर बीडीओ डॉ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा, जनगणना ऑपरेटर सरोज कुमार सहित जनगणना पर्यवेक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >