जनगणना कार्य में लगेंगे 329 प्रगणक व 53 पर्यवेक्षक

382 प्रगणक व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न फिल्ड में जाने को फिट जनगणना कार्य में लगेंगे 329 प्रगणक व 53 पर्यवेक्षक दो मई से 31

382 प्रगणक व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न फिल्ड में जाने को फिट जनगणना कार्य में लगेंगे 329 प्रगणक व 53 पर्यवेक्षक दो मई से 31 मई तक घर-घर जायेंगे प्रगणक, पूछेंगे 33 प्रश्नों के जवाब उदवंंतनगर. जनगणना 2027 के सफल कार्यान्वयन को लेकर जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा मकानों की गणना कार्य केलिए 16 अप्रैल से चल रहा 382 प्रगणक व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न हो गया. अब सभी प्रगणक व पर्यवेक्षक फील्ड में जाने व गणना कार्य को सफल बनाने के लिए फिट हैं. प्रखंड मुख्यालय स्थित जनप्रतिनिधि भवन तथा बीआरसी में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण तीन चरणों में संपन्न हुआ. चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने अपने संबोधन में जनगणना के सिद्धांतों व जरूरतों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महति कार्य में पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों की भूमिका महत्वपूर्ण है. चार्ज पदाधिकारी ने बताया कि उदवंतनगर में जनगणना को सुव्यवस्थित तरीके व ससमय पूरी करने को लेकर प्रशासन कमर कस चुकी है. प्रथम चरण के जनगणना के तहत मकान सूचीकरण व मकानों की गणना की जायेगी. चार्ज पदाधिकारी ने बताया कि नये बीआरसी भवन के दोनों तल तथा प्रतिनिधि भवन में प्रशिक्षण कार्य चल रहा था. उदवंंतनगर में कुल 292 गणना ब्लाक बनाया गया है. सात बेचिरागी मौजा है. 30 सुरक्षित हैं. जनगणना कार्य को संपन्न करने के लिए कुल 382 प्रगणक व पर्यवेक्षक लगाये जायेंगे, जिसमें 329 प्रगणक तथा 53 पर्यवेक्षक लगाए जायेंगे. जनगणना कोषांग प्रभारी राजेश ने बताया कि जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों को नियुक्ति पत्र दी जायेगी. आगामी 2 मई से सभी प्रगणक घर-घर जाकर लोगों से आंकड़ा जुटायेंगे. जनगणना कार्य 31 मई तक चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >