जिले के 23 मॉडल स्कूलों में 920 विद्यार्थियों का कक्षा 9 में होगा नामांकन, सूची जारी

संवाददाता, पटनाजिले में 23 प्रखंडों में एक-एक मॉडल स्कूल स्थापित किये गये हैं. इस मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों के नामांकन के साथ योग्य शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गयी

संवाददाता, पटना

जिले में 23 प्रखंडों में एक-एक मॉडल स्कूल स्थापित किये गये हैं. इस मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों के नामांकन के साथ योग्य शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गयी है. जिले के 23 मॉडल स्कूलों में कक्षा 9वीं में 920 छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया जायेगा. प्रत्येक एक सेक्शन में 40 बच्चे नामांकित किये जायेंगे. विद्यार्थियों के नामांकन को लेकर राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीइआरटी) की ओर सूची जारी कर दी गयी है. जिला शिक्षा कार्यालय ने सूची के अनुसार विद्यार्थियों की नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

डीइओ कार्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर शुरू हुआ साक्षात्कार

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में मॉडल स्कूलों में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शनिवार से साक्षात्कार शुरू हुआ. शिक्षकों का साक्षात्कार 29 अप्रैल तक चलेगा. जिले के 23 मॉडल स्कूलों में विषयवार कुल 368 योग्य शिक्षक नियुक्त किये जाने हैं. इतने पदों के लिए जिला शिक्षा कार्यालय को 698 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें सबसे अधिक 328 आवेदन पटना कॉलेजिएट स्कूल के लिए प्राप्त हुए हैं. जबकि इस स्कूल में विषयवार कुल 16 शिक्षक नियुक्त किये जाने हैं. सबसे कम आवेदन अथमलगोला प्रखंड के लिए प्राप्त हुए हैं.

100 में 20 अंकों का साक्षात्कार होगा

शिक्षकों का चयन अलग-अलग कैटेगरी में अंकों के आधार पर होगा. कुल 100 अंक में शैक्षणिक योग्यता के लिए कुल 40 अंक, शिक्षण अनुभव के लिए कुल 20 अंक, प्रदर्शन पर 20 अंक, साक्षात्कार कुल 20 अंकों के लिये होगा. इसमें कक्षा 9वीं और 10वीं और कक्षा 11वीं और 12वीं के लिये शिक्षकों का चयन किया जायेगा.

मॉडल स्कूल में ये मिलेंगी सुविधाएं

जिले के बेहतर उच्च माध्यमिक स्कूल को मॉडल स्कूल का स्वरूप प्रदान किया गया है, जिसमें शहर में स्थित पटना कॉलेजिएट स्कूल को शामिल किया गया है. इसके अलावा दानापुर और फुलवारी सहित जिले के प्रत्येक प्रखंड में एक-एक हाइस्कूल को मॉडल स्कूल का दर्जा प्रदान किया गया है. इसमें विद्यार्थियों का नामांकन लिया जायेगा. इन स्कूलों के बेहतर विज्ञान का लैब, अत्याधुनिक पुस्तकालय, आइसीटी लैब, खेल का मैदान, खेल की सुविधा, प्रतियोगी परीक्षा की तैयार के लिये निशुल्क कोचिंग, सामान्य स्कूलों से अलग बच्चों का यूनिफॉर्म रहेगा. इसके अलावा इन स्कूलों में भविष्य में विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग छात्रावास की सुविधा देने की योजना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >