मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर प्रखंड से सटे गांडेय प्रखंड के झिंझरीपहाड़ी मंदिर (अंधारकोला) पिपरासिंहा गांव में यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में 1551 महिलाएं शामिल हुईं. महिलाएं कलश में जल भरकर पिपरासिंहा, रशनजोरी, पंचनटांड़, अंधारकोला, दक्षिणीडीह, डाभाकेंद्र, लटैया एवं सिंदरी गांव से होते हुए झिंझरीपहाड़ी मंदिर पहुंची. इस दौरान पूरे मार्ग में “जय श्री राम” के गगनभेदी जयकारे लगाये. कलश यात्रा के दौरान समाजसेवियों ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया. कलश यात्रा मार्ग में शरबत एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. आयोजन समिति ने बताया कि यज्ञ के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जायेंगे. साथ ही प्रतिदिन भजन-कीर्तन, झांकी और धार्मिक प्रवचनों का आयोजन भी होगा. कलश यात्रा में गांडेय के पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, समाजसेवी अर्जुन बैठा, भाजपा नेता यदुनंदन पाठक, प्रो अरुण कुमार हाजरा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, विनोद मंडल, अशोक मंडल, प्रवीण चौधरी, कमलदेव मंडल, भैरव वर्मा, बैजनाथ राणा, दिलीप मंडल समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए.
झिंझरीपहाड़ी मंदिर में यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

झिंझरीपहाड़ी मंदिर में यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा
Copied link
मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर प्रखंड से सटे गांडेय प्रखंड के झिंझरीपहाड़ी मंदिर (अंधारकोला) पिपरासिंहा गांव में यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में 1551 महिलाएं शामिल हुईं. महिलाएं