झामुमो ने रनिया में निकाली आभार यात्रा

रनिया. तोरपा विधानसभा क्षेत्र के रनिया ब्लॉक चौक में मंगलवार को तोरपा विधानसभा से नव निर्वाचित विधायक सुदीप गुड़िया की जीत पर विजय जुलूस सह आभार यात्रा निकाली गयी. इस

रनिया. तोरपा विधानसभा क्षेत्र के रनिया ब्लॉक चौक में मंगलवार को तोरपा विधानसभा से नव निर्वाचित विधायक सुदीप गुड़िया की जीत पर विजय जुलूस सह आभार यात्रा निकाली गयी. इस अवसर पर रनिया ब्लॉक चौक से बाजारटांड़, शिव मंदिर से होते हुए ब्लॉक मैदान तक गयी. इस दौरान विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि मैं पहले आप का बेटा और आपका भाई हूं और फिर बाद में विधायक हूं. आपका आशीर्वाद, प्यार और स्नेह से आज मैं विधायक बना हूं. क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है. नव निर्वाचित विधायक को फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया. मौके पर उदय चौधरी, हेमंत मुंडा, जोलेन बारला, रिमीस कांडुलना, अरमान टोपनो, जॉनसन आइंद, देवनाथ मघहिया, जस्टिन भेंगरा, दीपक भुइंया, जयराम कांडुलना, यासिन अंसारी, नेली डहंगगा, बालेश्वर नाग, सुरेश कोनगाड़ी, रूबेन टोपनो, रेशमा कांडुलना, शमसुद्दीन अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >