झामुमो का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी, वार्ता विफल

: सक्षम पदाधिकारी नहीं रहने के कारण बातचीत करने से किया इनकार सिमरिया. सुभाष चौक पर चल रहा झामुमो का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा.

: सक्षम पदाधिकारी नहीं रहने के कारण बातचीत करने से किया इनकार सिमरिया. सुभाष चौक पर चल रहा झामुमो का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. धरना का नेतृत्व पार्टी के केंद्रीय सदस्य मनोज चंद्रा ने किया. बड़कागांव के पकरी-बरवाडीह से सिमरिया होते हुए एनटीपीसी टंडवा तक हो रहे कोयला परिवहन एवं ऐश ढुलाई को बंद कराने की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है. धरना में क्षेत्र के काफी संख्या में शामिल हुए. धरना में शामिल लोगों ने शनिवार की रात कोयला की ढुलाई रोक दी, जिसके कारण कोयले की ढुलाई नहीं हो सकी. दूसरे दिन रविवार को वार्ता के लिए सीओ, पुलिस इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी व कई ट्रांसपोर्टर पहुंचे, लेकिन सक्षम पदाधिकारी नहीं रहने के कारण बातचीत करने से इनकार कर दिया. श्री चंद्रा ने कहा कि जब तक सक्षम पदाधिकारी वार्ता के लिए नहीं आते, वार्ता नहीं होगी. कहा कि हजारीबाग के बड़कागांव पकरी बरवाडीह कोल माइंस से कोल वाहन बड़ी संख्या में सिमरिया की कई घनी आबादी वाले इलाकों से होकर टंडवा एनटीपीसी जाते हैं, जिससे आये दिन दुर्घटना होती रहती हैं. श्री चंद्रा ने कहा कि बड़कागांव से सिमरिया होकर टंडवा एनटीपीसी की दूरी 106 किमी है, जबकि बड़कागांव से केरेडारी होकर एनटीपीसी टंडवा मात्र 20 किमी है. केरेडारी के रास्ते कोयला की ढुलाई नहीं कर सिमरिया के रास्ते की जा रही है. जब तक कोयले की ढुलाई पूर्णता बंद नहीं हो जाती, धरना जारी रहेगा. मौके पर प्रमुख रोहन साव, जिप सदस्य देवनंदन साहू, जयप्रकाश सिंह, कामाख्या प्रसाद सिंह, प्रेमलता चंद्रा, झामुमो के जिला सचिव चंद्रदेव साहू, टंडवा प्रमुख, विकास पांडेय, सलीम अख्तर, प्रखंड अध्यक्ष रमन कुमार साहू, भूपेंद्र ठाकुर, बिनोद महतो, रामटहल मिर्धा, मालेश्वर साहू, जागेश्वर दास, सुरेश यादव, नरेश साव, कृष्णा साव, महावीर साव, बीरेंद्र प्रसाद, मो साहिल, रामकुमार साव, भगीरथ साव, मो फारूक, प्रदीप राम व नेमधारी महतो सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >