::::::: जेसीए अड़की ने केसीए कर्रा को 148 रन से हराया

खूंटी. खूंटी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को जेसीए अड़की (ए) और केसीए कर्रा (बिरदा) के बीच मैच खेला गया. जिसमें जेसीए अड़की (ए)

खूंटी.

खूंटी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को जेसीए अड़की (ए) और केसीए कर्रा (बिरदा) के बीच मैच खेला गया. जिसमें जेसीए अड़की (ए) ने केसीए कर्रा (बिरदा) को 148 रन के अंतर से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जेसीए अड़की (ए) ने 34.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 315 रन बनाये. जिसमें अमन कुमार ने शतकीय पारी खेलते हुए 117 रन बनाये. वहीं मुन्ना अंसारी ने 67 और सोनू राणा ने 38 रन की पारी खेली. केसीए कर्रा (बिरदा) की ओर से रोशन कुमार शर्मा ने चार, इष्ट ने दो, उत्तम कुमार और आदित्य ने एक-एक विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी केसीए कर्रा (बिरदा) की टीम 35 ओवर में आठ विकेट खोकर 167 रन ही बना कर ऑल आउट हाे गयी. जिसमें आयुष कुमार सिंह ने सबसे अधिक 62, अमृत साहू 40 और अरबाज आलम ने 25 रन की पारी खेली. जेसीए अड़की (ए) की ओर से सचिन मरांडी तीन, शेड अंसारी दो, स्पर्श कुमार और पवन ने एक-एक विकेट लिये. अमन कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >