जेसीए अड़की ए बी डिवीजन के सेमीफाइनल में

खूंटी. खूंटी जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में जेसीए अड़की (ए) ने सोनेट (सी) को सात विकेट से हराया. इसी के साथ जेसीए अड़की

खूंटी. खूंटी जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में जेसीए अड़की (ए) ने सोनेट (सी) को सात विकेट से हराया. इसी के साथ जेसीए अड़की ए की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गयी है. सोमवार को खेले गये मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनेट (सी) ने 18.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 55 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसमें फरहन ने सबसे अधिक 27 रनों की पारी खेली. जेसीए अड़की (ए) की ओर से शेड अंसारी ने चार, सचिन मरांडी और स्पर्श कुमार दो-दो विकेट लिया. जवाबी पारी खेलने उतरी जेसीए अड़की (ए) ने छह ओवरों में तीन विकेट खोकर जीत हासिल किया. इसमें स्पर्श कुमार ने सबसे अधिक 19 रन और अमन कुमार ने 17 रन बनाये. सोनेट (सी) की ओर से अंशुमन ने दो और फरहन ने एक विकेट लिया. शेड अंसारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >