जेडी वीमेंस कॉलेज-तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान को लेकर छात्राओं ने निकाली रैली

संवाददाता,पटना जेडी वीमेंस कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान थीम पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. कॉलेज की प्राचार्या प्रो

संवाददाता,पटना जेडी वीमेंस कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान थीम पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. कॉलेज की प्राचार्या प्रो मीरा कुमारी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही स्वस्थ भविष्य के निर्माण में सबसे बड़ी सहायक होगी. उन्होंने छात्राओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित किया और अपना आशीर्वचन दिया. एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मंजरी नाथ के नेतृत्व में निकाली गयी यह रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर पटना जू (संजय गांधी जैविक उद्यान) के गेट तक पहुंची. इस दौरान छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और पोस्टर लेकर आम लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और नारेबाजी की. इस रैली में एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, जिनमें वंदना सिंह, येशू कुमारी, काजल कुमारी, नेहा कुमारी, गुंजा कुमारी, मधु कुमारी, मेहर परवीन, श्वेता राज, सौम्या, अपराजिता कुमारी, पूजा कुमारी, कोमल प्रकाश, अमृता कुमारी, खुशी कुमारी, नित्या सिंह, लक्ष्मी कुमारी, शमसुन और नीशा मुख्य रूप से शामिल रहीं. रैली को सफल बनाने में यूनिट एक की डॉ हिना रानी, अर्थशास्त्र विभाग की डॉ रुचि और अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JUHI SMITA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >