जदयू विधायक व उनके निजी सहायक को जान से मारने की धमकी

सीतामढ़ी सीतामढ़ी की विधि-व्यवस्था को खराब कर कुछ वर्षों से भूमिगत मोस्ट वांटेड बदमाश सरोज राय ने रून्नीसैदपुर से जदयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा व उनके निजी सहायक मनीष

सीतामढ़ी सीतामढ़ी की विधि-व्यवस्था को खराब कर कुछ वर्षों से भूमिगत मोस्ट वांटेड बदमाश सरोज राय ने रून्नीसैदपुर से जदयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा व उनके निजी सहायक मनीष कुमार को सड़क निर्माण में रंगदारी नहीं मानने पर हत्या की धमकी दी है. सरोज ने दोनों लोगों से एक सड़क निर्माण कार्य से अलग रहने या कार्य कराने पर कमीशन मांगा है. कमीशन पूरा नहीं करने पर हत्या की धमकी दी गयी है. इस संबंध में विधायक के निजी सहायक मनीष कुमार ने रून्नीसैदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

क्या है पूरा मामला

निजी सहायक मनीष कुमार मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाने के बरूराज कोठियां के राम विनोद शाही के पुत्र हैं. घटना बीते पांच अक्तूबर 2024 की है. मनीष ने पुलिस को बताया है कि वह विधायक के पटना आवास पर थे. इसी दौरान सुबह 8.59 व 9.31 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आयी. कॉल करने वाले ने बेखौफ होकर अपना नाम व पता बताया. कहा- मेरा नाम सरोज राय, पिता बालेश्वर राय, ग्राम बतरौली, थाना महिंदवारा है. सरोज ने उनसे कहा कि धोबहा से रूपौली तक रोड का निर्माण उसके आदमी से कराया जायेगा. उससे कमीशन मिलता है.

निजी सहायक ने विधायक को दे दिया मोबाइल

अपराधी के कॉल से सहमे निजी सहायक ने मोबाइल विधायक को थमा दिया. सरोज ने उनसे भी सड़क की ही बात की. उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी. विधायक से कहा कि अगर सड़क निर्माण कार्य रोका गया, तो इसका कमीशन उन्हें भुगतान करना पड़ेगा. निजी सहायक की शिकायत के आलोक में रुन्नीसैदपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

कोट-

सरोज राय की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एसपी के निर्देश पर मेरे नेतृत्व में एक टीम का गठन कर रून्नीसैदपुर व महिंदवारा थानाध्यक्ष व एसआइटी को शामिल किया गया है. जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

रामकृष्णा, सदर डीएसपी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >