Jamshedpur News : टाटा स्टील ने गूगल क्लाउड के साथ की साझेदारी, एआइ से बदलेगी स्टील इंडस्ट्री की तस्वीर

Jamshedpur News : औद्योगिक विनिर्माण क्षेत्र की वैश्विक अग्रणी कंपनी टाटा स्टील और गूगल क्लाउड ने अपनी रणनीतिक साझेदारी के महत्वपूर्ण विस्तार की घोषणा की. इस पहल का उद्देश्य स्टील

Jamshedpur News :

औद्योगिक विनिर्माण क्षेत्र की वैश्विक अग्रणी कंपनी टाटा स्टील और गूगल क्लाउड ने अपनी रणनीतिक साझेदारी के महत्वपूर्ण विस्तार की घोषणा की. इस पहल का उद्देश्य स्टील उद्योग के भविष्य को नयी दिशा देना और टाटा स्टील की एकीकृत, एंटरप्राइज स्तर की एजेंटिक एआइ रणनीति को सशक्त बनाना है. गूगल क्लाउड के उन्नत और एकीकृत तकनीकी प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हुए, टाटा स्टील अपनी वैश्विक कार्यप्रणाली में स्वायत्त (ऑटोनॉमस) क्षमताओं का तेज़ी से विस्तार कर रही है. मात्र नौ महीनों में 300 से अधिक विशेषीकृत एआइ एजेंट्स की सफल तैनाती इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है, जो वैश्विक संचालन में दक्षता और सटीकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

टाटा स्टील के चीफ इनफॉर्मेशन ऑफिसर जयंत बनर्जी ने कहा कि गूगल क्लाउड के साथ टाटा स्टील की साझेदारी ने एआइ को एक साधारण तकनीकी प्रयोग से आगे बढ़ाकर हर कर्मचारी के लिए एक भरोसेमंद और विशेषज्ञ सहयोगी में बदल दिया है. यह केवल नये टूल्स अपनाने की पहल नहीं है, बल्कि एक निरंतर चलने वाला क्रियान्वयन इंजन है, जो हमारे लोगों को रियल टाइम इनसाइट्स पर तुरंत और प्रभावी कार्रवाई करने में सक्षम बनाता है. एसेट मेंटेनेंस की सटीक भविष्यवाणी से लेकर ग्राहकों के रिस्पॉन्स टाइम को कम करने तक, हम एजेंटिक एआइ के माध्यम से अपने व्यवसाय की जटिलताओं को सरल बना रहे हैं और क्रियान्वयन को एक नये, व्यापक स्तर तक ले जा रहे हैं.

गूगल क्लाउड इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर शशि श्रीधरन ने कहा कि जहां कई औद्योगिक कंपनियां अभी भी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की जटिलताओं को समझने और अपनाने की प्रक्रिया में हैं, वहीं टाटा स्टील ने अभूतपूर्व गति से एआइ को उस स्तर पर लागू किया है, जिसे उद्योग में बहुत कम कंपनियां हासिल कर पायी हैं. उनकी यह सफलता दिखाती है कि जब कोई संगठन अपनी रणनीति को इंटीग्रेटेड एआइ और डेटा इकोसिस्टम पर आधारित करता है, तो क्या संभव हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >