Jamshedpur News: MGM: Patient was trying to jump from the third floor of the hospital, Home Guard saved his life.मानगो स्थित एमजीएम अस्पताल के मेडिकल वार्ड में बुधवार की दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब एक मरीज अस्पताल की खिड़की से कूदकर जान देने की कोशिश की.
जुगसलाई निवासी राम मुंडा चौथे फ्लोर के बेड नंबर 501 पर था भर्तीपहले भी दो मरीज कूदकर गंवा चुके हैं जानतीन फ्लोर में इंटरलॉक का काम पूरा, बाकी जारीJamshedpur News
जुगसलाई निवासी राम मुंडा चौथे फ्लोर के बेड नंबर 501 पर था भर्ती
पहले भी दो मरीज कूदकर गंवा चुके हैं जान
तीन फ्लोर में इंटरलॉक का काम पूरा, बाकी जारी
Jamshedpur News :
मानगो स्थित एमजीएम अस्पताल के मेडिकल वार्ड में बुधवार की दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब एक मरीज अस्पताल की खिड़की से कूदकर जान देने की कोशिश की. हालांकि, वहां तैनात होमगार्ड जवान की सूझबूझ से उसकी जान बच गयी.मिली जानकारी के अनुसार, जुगसलाई निवासी राम मुंडा एमजीएम अस्पताल के चौथे तल्ले पर स्थित मेडिकल वार्ड में भर्ती है. बुधवार की दोपहर वह अचानक वार्ड से निकलकर तीसरे तल्ले पर पहुंचा और खिड़की से छलांग लगाने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान वार्ड की रूटीन जांच कर रहे होमगार्ड जवान सुरेंद्र प्रसाद ने उसे देख लिया और दौड़कर उसे पकड़ लिया. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों की मदद से उसे वापस चौथे तल्ले के बेड नंबर 501 पर ले जाया गया. बता दें कि इसके पहले अस्पताल के चौथे तल्ले से दो मरीज कूदकर जान दे चुके हैं.
क्या कहते हैं अधीक्षक
प्रश्न- अस्पताल में लगातार हो रही इस तरह की घटना को रोकने के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा क्या कदम उठाये जा रहे हैं.
उत्तर :
अस्पताल में इस तरह की घटना को रोकने के लिए पूरे अस्पताल की खिड़की में ग्रिल लगाने के लिए विभाग को लिखा गया है. विभाग के द्वारा इससे संबंधित इस्टीमेट बनाया जा रहा है. जल्द ही खिड़की में ग्रिल लगाने का काम शुरू हो जायेगा. इसके पहले पूरे अस्पताल की खिड़की में इंटरलॉक लगाया जा रहा है. जिससे वर्तमान में हो रही घटना को रोका जा सके.
प्रश्न : अस्पताल की खिड़की में इंटरलॉक लगाने का काम कितना पूरा हुआ
उत्तर:
अस्पताल की खिड़की में लगने वाला इंटरलॉक यहां नहीं मिलने के कारण बाहर से मंगाया जा रहा है. अभी अस्पताल के तीन फ्लोर में इंटरलॉक लगाने का काम पूरा हो चुका है. चौथे फ्लोर में आधा लगाया गया है, बाकी में लगाया जा रहा है. एक माह के अंदर पूरे अस्पताल की खिड़की में इंटरलॉक लगा दिया जायेगा.
प्रश्न : अस्पताल में भर्ती रोगियों के काउंसेलिंग की क्या है व्यवस्था
उत्तर :
अस्पताल में चल रहे मनोरोग विभाग के डॉक्टरों द्वारा समय-समय पर मरीजों की काउंसेलिंग की जाती है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.