Jamshedpur News : जलापूर्ति योजना में विभागीय सुस्ती पर भड़के सरयू राय
Copied link
बालीगुमा टंकी का सरयू राय ने किया निरीक्षणJamshedpur News : विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियोजना के तहत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया. करीब सात
बालीगुमा टंकी का सरयू राय ने किया निरीक्षण
Jamshedpur News :
विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियोजना के तहत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया. करीब सात वर्ष पहले तैयार हुई टंकी में अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जतायी. निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि टंकी बनने के बावजूद पानी का कनेक्शन नहीं हो सका है. इस पर विधायक ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से फोन पर बात कर पाइपलाइन कार्य में हो रही देरी की जानकारी ली. सरयू राय ने कहा कि एनएचएआइ से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिलने के बावजूद पाइपलाइन बिछाने का कार्य लंबित है. उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय स्तर पर समन्वय की कमी के कारण योजना वर्षों से अटकी हुई है. उन्होंने बताया कि डिमना चौक से सुखना बस्ती तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य शेष है. इस मामले को लेकर वह गुरुवार को संबंधित अधिकारियों और एनएचएआइ प्रतिनिधियों के साथ स्थल निरीक्षण करेंगे.
सरयू राय ने किया डीप बोरिंग सह पानी टंकी का उद्घाटन
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को बालीगुमा के सुकना बस्ती में काली मंदिर के समीप विधायक निधि से 6 लाख 41 हजार रुपये की लागत से निर्मित डीप बोरिंग सहित पानी टंकी का उद्घाटन किया. इस पानी टंकी की कुल क्षमता 5 हजार लीटर है. इस मौके पर भाजपा नेता नीरज सिंह, पप्पू सिंह, जदयू नेता नीरज सिंह, संध्या सिंह, अजय कुमार, अमृता मिश्रा, पार्षद राजेश सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.