Jamshedpur News : दयानंद पब्लिक स्कूल में दिखा छात्रों का इनोवेशन, बनाये ऐसे-ऐसे मॉडल कि...

Jamshedpur News : स्कूली बच्चों में इनोवेशन और सहयोगात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दयानंद पब्लिक स्कूल में एटीएल कम्युनिटी डे का आयोजन किया गया. डॉ. बीआर आंबेडकर

Jamshedpur News :

स्कूली बच्चों में इनोवेशन और सहयोगात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दयानंद पब्लिक स्कूल में एटीएल कम्युनिटी डे का आयोजन किया गया. डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती के अवसर पर नीति आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित उक्त कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने न केवल अपनी तकनीकी क्षमता दिखायी, बल्कि उनके प्रोजेक्ट्स में 4सी (कम्युनिकेशन, क्रिएटिविटी, कोलैबोरेशन और क्रिटिकल थिंकिंग ) का अनूठा संगम देखने को मिला. स्कूल शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष ज्ञान तनेजा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस कार्यक्रम ने साबित कर दिया कि यदि सही मंच मिले, तो युवा वैज्ञानिक देश की प्रगति में बड़े बदलाव ला सकते हैं.

ये इनोवेशन रहे आकर्षण के केंद्र

रडार सिस्टम और स्मार्ट कार पार्किंग :

छात्रों ने अल्ट्रासोनिक सेंसर पर आधारित रडार सिस्टम तैयार किये. जो पनडुब्बियों के लिए सहायक है, वहीं स्मार्ट पार्किंग रीयल-टाइम में खाली जगह की जानकारी देकर शहर की ट्रैफिक समस्या सुलझाने में सक्षम है.

स्वचालित समाधान :

टच-फ्री वाटर डिस्पेंसर और मोशन सेंसर आधारित सीढ़ी की लाइटिंग ने स्वच्छता और ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया.

रोबोटिक्स और एआइ :

छात्रों ने वैक्यूम क्लीनर रोबोट, डर्ट रैली कार और पाथ फॉलोइंग रोबोट जैसे एडवांस मॉडल पेश किये, जिसमें भविष्य के ऑटोनॉमस टेक की झलक दिखी.

सामाजिक सरोकार :

स्मार्ट अटेंडेंस मशीन और वाटर लेवल इंडिकेटर जैसे प्रोजेक्ट्स को कॉर्पोरेट और घरेलू उपयोग के लिए बेहद उपयोगी बताया गया. साथ ही फार्म टेक इनोवेशन के जरिये आधुनिक कृषि की संभावनाओं को तलाशा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >