Jamshedpur News : चाकुलिया में आदिवासी समाज ने मनाया सेंदरा शिकार पर्व, दलमा में 27 को

किसी जंगली जानवर के शिकार की सूचना नहींJamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में बुधवार को आदिवासी समाज द्वारा सेंदरा पर्व मनाया गया. इसको लेकर चाकुलिया

किसी जंगली जानवर के शिकार की सूचना नहीं

Jamshedpur News :

पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में बुधवार को आदिवासी समाज द्वारा सेंदरा पर्व मनाया गया. इसको लेकर चाकुलिया के कालियाम पंचायत के राजाबासा तालाब के पास सैकड़ों सेंदरा वीर पारंपरिक हथियार के साथ जुटे. इसके बाद राजाबासा के साल जंगल में तीर-धनुष, भाला, बरछा और कुल्हाड़ी के साथ घुसे और शिकार करने की कोशिश की. हालांकि किसी जंगली जानवर का शिकार करने की सूचना नहीं है. इधर, वन्य जीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग भी सतर्क दिखा. वन विभाग ने कई शिकारियों को जंगल में प्रवेश करने से रोक दिया. विभाग की टीम मौके पर तैनात रही और कई शिकारियों को समझा बुझाकर वापस भेजा गया. इधर, वन विभाग ने एक दिन पहले ही माइक के जरिये गांव-गांव में प्रचार कर लोगों से शिकार नहीं करने की अपील की थी.

सेंदरा समिति व वन विभाग की बैठक 20 को

दलमा बुरु सेंदरा समिति 27 अप्रैल को दिसुआ शिकार पर्व मनायेगा. इसके लिए सेंदरा समिति की ओर से दिसुआ सेंदरा वीरों को पारंपरिक निमंत्रण पत्र गिरा सकाम भेज दिया गया है. इसी बीच 20 अप्रैल को परसुडीह क्षेत्र के गदड़ा स्थित दलमा राजा राकेश हेंब्रम के आवास पर वन विभाग और सेंदरा समिति की एक बैठक होगी. चर्चा का मुख्य केंद्र बिंदु वन्यजीव संरक्षण और परंपरा के बीच संतुलन बनाना होगा, ताकि सांस्कृतिक विरासत का पालन भी हो सके और पर्यावरण व जीवों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके. यह जानकारी दलमा राकेश हेंब्रम ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dashmat soren

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >