Jamshedpur News : आइआइटी (आइएसएम) धनबाद में बीआइएस स्टूडेंट चैप्टर सह कार्यशाला का उद्घाटन

Jamshedpur News : भारतीय मानक ब्यूरो (बीआइएस), जमशेदपुर शाखा द्वारा मंगलवार को आइआइटी (आइएसएम) धनबाद में बीआइएस स्टूडेंट चैप्टर सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीआइएस जमशेदपुर

Jamshedpur News :

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआइएस), जमशेदपुर शाखा द्वारा मंगलवार को आइआइटी (आइएसएम) धनबाद में बीआइएस स्टूडेंट चैप्टर सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीआइएस जमशेदपुर के निदेशक कुणाल कुमार ने किया. उन्होंने स्टूडेंट चैप्टर की स्थापना के उद्देश्य, मानकीकरण पारितंत्र और बीआइएस की गतिविधियों पर प्रकाश डाला.

कार्यक्रम में आइआइटी (आइएसएम) के उप निदेशक प्रो. धीरज कुमार ने बीआइएस के साथ संस्थान की सहभागिता को रेखांकित करते हुए बताया कि कई संकाय सदस्य बीआइएस के साथ अनुसंधान परियोजनाओं में कार्यरत हैं. साथ ही, संस्थान की लाइब्रेरी में बीआइएस कॉर्नर भी स्थापित किया गया है.

बीआइएस के वैज्ञानिक-ई कौशलेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को बीआइएस पोर्टल की जानकारी दी और स्टूडेंट चैप्टर संचालन से जुड़े दिशा-निर्देश साझा किए. कार्यक्रम के अंत में 60 छात्रों की सहभागिता के साथ एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >